उत्तराखंड के सितारगंज में एक कच्चे घर में भीषण आग लगने से एक की मौत हो गई और पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।
बताया गया कि शनिवार देर रात जब घर में सभी लोग सो रहे थे। उस वक्त घर आग की चपेट में आ गया। हादसे में कंपनी वर्कर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
आग बुझाने के दौरान धूधूं-कर जल रहे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे कच्चे मकान की टीनशैड के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना 108 इमरजेंसी सर्विस को दी, लेकिन मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची।
आसपास के लोगों ने निजी वाहन से आग से झुलसी पत्नी और उसके तीन बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चारों को हल्द्वानी के एसटीएच रेफर किया गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना का मुआयना किया।