फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुआल के ढेर, झोपड़ी और जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़, सुद्धोवाला जंगल, बाढ़वाल और सहसपुर के जंगलात रोड पर कच्चे घर में आग लगने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शादी समारोह के दौरान हुई आतिशबाजी से रामगढ़ निवासी हुसैन अली के घर के समीप रखी पुआल की ढेर में आग लग गई। अग्निशमन केंद्र सेलाकुई के प्रभारी ईशम सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर 12:31 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिस पर दो दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुआल में लगी आग बुझाई जा सकी।



वहीं, शाम करीब 4:10 बजे दून-पांवटा हाईवे किनारे स्थित सुद्धोवाला जंगल में भी आग भड़क गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उधर, बाढ़वाला में जमुना पुल के निकट वन गुर्जरों की बस्ती के पास रखे पुआल के ढेर में आग लग गई। आग की चपेट में एक झोपड़ी भी आ गई। जिसमें रखा घरेलू सामान और बिस्तर जल गए। अग्निशमन अधिकारी डाकपत्थर पीएस नेगी ने बताया कि आग गुलाम नवी, सुल्तान, धुंबन, लियाकत, यूसुफ, बशीर के पुआल के ढेर में लगी। तेज हवा चलने से आग तेजी से भड़की। दमकल कर्मियों ने दमकल वाहन से पंपिंग कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




-

आग से कच्चा घर जला



सहसपुर ग्राम सभा के वार्ड-5 स्थित जंगलात रोड पर कच्चे घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। जानकारी के अनुसार जंगलात रोड पर जफर अली का कच्चा घर है। जिसमें शाम को अचानक आग लग गई। छप्पर घासफूस की बनी होने के कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही देर में घर और उसमें रखा सामान जल गया। अग्निशमन केंद्र सेलाकुई प्रभारी ईशम सिंह ने बताया कि शाम 5:17 बजे आग लगाने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग बुझा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें