फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सिडकुल फैक्ट्री में आग का गोला बना डीजल टैंक, लाखों का माल जलकर खाक

Mon, 30 Apr 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
fire
विज्ञापन

सोमवार शाम हरिद्वार के सिडकुल  क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शाम तकरीबन चार बजे यूएस मेटल कंपनी के कैंपस में बने डीजल स्टोरेज टैंक में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ज्यादा भड़क गई और  फैक्ट्री तक पहुंच गई जहां लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


मामला बहादराबाद सिडकुल क्षेत्र की सेक्टर पांच स्थित प्लॉट नंम्बर 78 का है। वहां अचानक आग लगने से कंपनी में हड़कंप मच गया। आग तेज होने पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची सिडकुल दमकल विभाग की दो गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

एफएसओ एमलाल शाह के मुताबिक, फैक्ट्री में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं नुकसान कितना हुआ है इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें