फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन फैक्ट्री में आग, कई लाख का माल खाक

Wed, 08 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दून एंकलेव स्थित नमकीन फैक्ट्री में आग लगने से कई लाख रुपये का माल स्वाह हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी के पूजा विहार निवासी अर्पित अग्रवाल ने सेवला कलां के दून एंकलेव में सर्वोत्तम नमकीन के नाम से फैक्ट्री है। अग्रवाल मंगलवार रात ग्यारह बजे के फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। सुबह के समय फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटे दिखाई दी तो प्रत्यक्षदर्शियों ने मालिक और पुलिस को यह जानकारी दी। 

सूचना पाकर पुलिस के साथ फायर की चार गाड़ियां मौके पर आ गई। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। गनीमत यह थी कि उस समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था। फैक्ट्री मालिक अर्पित अग्रवाल का कहना है कि अग्निकांड में लाखों का माल जल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें