छावनी बाजार स्थित एक निजी भवन की छत लगे मोबाइल टावर की पावर सप्लाई में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मोबाइल टावर के पास अग्निशमन यंत्र न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
मुख्य बाजार स्थित एक निजी भवन की छत पर तीन निजी सर्विस प्रावोइडरों के टावर लगे हुए हैं। घटना बीते शनिवार की रात 9:30 बजे तेज धमकों के साथ एक टावर में अचानक आग भड़क उठी।
लोगों ने घरों से बाहर निकल कर देखा तो टावर से आग की लपटें उठ रही थी। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भवन के आसपास कई लकड़ी के मकान भी हैं।
आसपास मौजूद लोगों ने भवन के पास स्थित होटल में रखे अग्निरोधी उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग थमने के बजाए फैलती चली गई।