फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में लगी आग, 23 मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। तहसील कालसी अंतर्गत ग्राम रूपऊ में बीती देर रात्रि गोशाला में आग लगने से 21 बकरी और दो बैलों की जलकर मौत हो गई, जिससे हजारों का नुकसान हो गया। आग के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। गोशाला गांव से कुछ दूर होने के कारण समय रहते आग को नहीं बुझाया जा सका।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रूपऊ निवासी पशुपालक मशिया पुत्र काडिया ने रोजाना की भांति शाम को अपने पशु गोशाला में बांधे थे। देर रात कुछ लोगों ने अचानक गोशाला से आग की लपटें उठती देखीं। इस पर ग्रामीण गोशाला की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उनके आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित हुए। कुछ ही देर में गोशाला जलकर राख हो गई। उसमें बंधी 21 बकरियां और दो बैल जिंदा जल गए। राजस्व उपनिरीक्षक साधु सिंह ने बताया की दो मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई है। क्षति का आकलन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को दी जाएगी। पीड़ित ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि पशुपालन ही उसका मुख्य रोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें