फायर सीजन के पहले ही दिन बागेश्वर का जंगल धधका। आबादी की ओर बढ़ती आग रोकने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। आग से कई हेक्टेयर जंगल खाक हो गया। बागेश्वर रेंज के मनकोट, घिंघारतोला क्षेत्र के जंगल में शनिवार की शाम लगी आग आबादी की ओर बढ़ने से लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग लगने की सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। वन विभाग की कंट्रोल बर्निंग से आग भड़कने की बात सामने आ रही है। हालांकि वन विभाग इसकी तस्दीक नहीं कर रहा है।