फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: रेलवे ट्रेक के किनारे लगी आग, गन्ने की फसल जली, डोसनी में रोकी उदयपुर एक्सप्रेस

Mon, 16 Mar 2020 07:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़कीलंढौरा(रुड़की)

सार

  • हज्जरपुर गांव के पास अप लाइन ट्रैक के पास आग से जली गन्ने की फसल 
  • 40 मिनट बाद आग पर पाया गया काबू, करीब 35 मिनट तक रोगी गई ट्रेन 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में रेलवे ट्रैक के पास भीषण आग लगने से रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में अप लाइन पर आने वाली उदयपुर एक्सप्रेस को डोसनी स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने आग पर 40 मिनट में काबू पाया। वहीं, आग लगने से ट्रैक से सटे खेत में खड़ी गन्ने की कई बीघा फसल जल गई।

विज्ञापन


रविवार रात साढ़े आठ बजे लंढौरा क्षेत्र के हज्जरपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 1545/13 से 1545/7 के बीच लाइन के पास भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख डाउन लाइन से गई ट्रेनों के पायलटों ने अधिकारियों और रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रैक के पास आग की खबर से विभाग में खलबली मच गई। अप लाइन पर आने वाली उदयपुर एक्सप्रेस को आननफानन में डोसनी स्टेशन पर रोक दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी सोनू, निहाल सिंह, सोनू पंवार आदि ने 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अंधेरे में आग बुझाई। करीब 35 मिनट बाद उदयपुर एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

वहीं, आग बुझने के बाद लक्सर रेलवे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि आग से कई बीघे गन्ने की फसल भी जलकर राख हो गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं, आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें