फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishieksh: दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, संदिग्ध की पहचान करने में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jan 2026 06:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश शिवाजी नगर की 19 नंबर गली के सामने स्थित एक कॉस्मेटिक एवं कपड़ों की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान को भारी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग जानबूझकर लगाई गई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अंकिता हत्याकांड...न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, यमकेश्वर विधायक के आवास का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आग लगाने वाला व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें