फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Sun, 01 Mar 2020 07:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बस में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रविवार शाम नेपालीफॉर्म के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में अचानक आग धधक उठी। हादसे में करीब 30-40 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। हादसे में किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। जैसे ही बस तीन पानी नेपाली फार्म के पास पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही बस चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और बस को सड़क के किनारे लगा लिया। साथ ही यात्रियों को तुरंत बस से उतरने को कहा। गनीमत रही कि आग के विकराल रूप लेने से पहले ही सभी यात्री सुरक्षित बस से उतर गए थे। 

थाना रायवाला पुलिस के अनुसार, बस के इंजन में आग लगी थी। देखती ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं, सूचना पर दमकल की गाड़ी भी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इंजन में आग लगने के तुरंत बाद बस के चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक को रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

तहसील जोशीमठ के अंतर्गत सलूड डुंगरा गांव में एक प्रचून की दुकान में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग लगने से दुुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। 

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। सलूड डुंगरा गांव में सलूड के दिलबर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह की परचून की दुकान है, जिसमें अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और मिट्टी और पानी डालकर काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर बुझा ली, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

क्षेत्रीय पटवारी सुदामा सती का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने से दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें