मंगलवार देर रात हरिद्वार के कनखल में स्थित एक निजी अस्पताल परिसर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी तरह मरीजों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
fire
पुलिस के अनुसार कनखल की शिवशक्ति विहार में डा. राजकुमार सैनी का शिवशक्ति अस्पताल है। बिल्डिंग की पहली दो मंजिलों में अस्पताल है जबकि तीसरी मंजिल पर डा. राजकुमार का आवास है।
विज्ञापन
3 of 5
fire
मंगलवार रात डा. सैनी हरिद्वार में ही एक परिचित के शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 11.45 बजे उनके आवास में आग लग गई। इससे निचली मंजिल पर स्थित अस्पताल में मौजूद मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
4 of 5
fire
आननफानन में मरीजों को बाहर निकाला गया। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।