फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: हरिद्वार के अस्पताल में लगी आग, बाल-बाल बचे मरीज

Wed, 19 Apr 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
fire - फोटो : amar ujala
मंगलवार देर रात हरिद्वार के कनखल में स्थित एक निजी अस्पताल परिसर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी तरह मरीजों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
fire
पुलिस के अनुसार कनखल की शिवशक्ति विहार में डा. राजकुमार सैनी का शिवशक्ति अस्पताल है। बिल्डिंग की पहली दो मंजिलों में अस्पताल है जबकि तीसरी मंजिल पर डा. राजकुमार का आवास है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
fire
मंगलवार रात डा. सैनी हरिद्वार में ही एक परिचित के शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 11.45 बजे उनके आवास में आग लग गई। इससे निचली मंजिल पर स्थित अस्पताल में मौजूद मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
 

4 of 5
fire
आननफानन में मरीजों को बाहर निकाला गया। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां ​मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fire
एसओ कनखल नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में काफी सामान जल गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें