फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: शॉर्ट सर्किट से शॉपिंग मॉल में लगी आग, लोगों में मची भगदड़

Tue, 05 Mar 2019 07:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
विज्ञापन

रुड़की के मलकपुर चुंगी के पास वी-2 शॉपिंग मॉल में अचानक तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई और मॉल में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने लोगों को हटाकर जाम खुलवाया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी के पास वीट-3 शॉपिंग मॉल है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मॉल परिसर में रखे जनरेटर के पास से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक चिंगारी उठने लगी और आग लग गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

तारों में आग लगता देख लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों में अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड के कार्यालय पर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औैर भीड़ को वहां से हटाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से तारों में आग लग गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें