फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने कई घंटों में पाया आग पर काबू

Mon, 22 Apr 2019 02:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के विकास नगर मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि दो गाड़ियां भी काबू नहीं पा सकीं। इसके बाद कर्मचरियों ने तीन गाड़ियां और मंगाई। तब जाकर दोपहर में आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार में बच्चों के ब्रांडेड कपड़े,  स्कूल यूनिफॉर्म व खिलौने का बड़ा शोरूम है। सोमवार तड़के दुकान में आग भड़क गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान में से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें