फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 27 Sep 2019 06:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रेजीडेंसी होटल की तीसरी मंजिल में आग लग गई। शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग करीब एक घंटे तक लगी रही। होटल के मालिक संदीप गुप्ता ने बताया कि सुबह अचानक तेज आवाज आई और तीसरी मंजलि पर बने योग हॉल में चारों तरफ आग फैल गई। 

उन्होने बताया कि योग हॉल लकड़ी का बना हुआ था। जो आग की चपेट में आकर पूरा जल गया है। आग से करीब 10 लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। इसमें लकड़ी का हॉल, पांच एयर कंडीशनर, कांच, फर्नीचर, कपड़े आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें