फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: शीशमहल के पुराने बिजलीघर में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर और गोदाम जलकर राख

Fri, 18 Jan 2019 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पावर स्टेशन में लगी आग
विज्ञापन

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार देर रात को शीशमहल के पुराने बिजलीघर में आग लग गई। आग लगने की सूचना से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि उसने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कई ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए। वहीं गोदाम में भी आग लगने से लाखों का माल राख हो गया। 
विज्ञापन


लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर  बिग्रेड को दी। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। काठगोदाम एसओ कमाल हसन भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे है।
विज्ञापन


वहीं बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक आग लगने के कारणों अभी तक पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें