फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: प्लास्टिक बारदाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 11 Apr 2019 09:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल में कालाढूंगी में ग्राम नयागांव स्थित प्लास्टिक बारदाना बनाने वाली कंपनी पेंटोन में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। रामनगर, हल्द्वानी के दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है लेकिन मतदान के लिए छुट्टी होने के कारण क्षति का आकलन नहीं हो सका। कारण का भी पता नहीं चला।

विज्ञापन


बाजपुर ऊधमसिंह नगर निवासी राजीव अग्रवाल और अंशुल गर्ग की पेंटोन कंपनी नयागांव में है। इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के बैग और बारदाना बनाया जाता है। बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे इस फैक्ट्री के लेमिनेशन प्लांट में आग लग गई।

आग की लपटें पूरे प्लांट में फैल गईं। देखते ही देखते पूरा प्लांट जल गया। करीब पौन घंटे बाद रामनगर से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी।
विज्ञापन


हल्द्वानी से पौने सात बजे और सवा सात बजे पहुंची दो और गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसओ शांति कुमार गंगवार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना का कारण पता नहीं है।

विज्ञापन

फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम नहीं 

इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीण आग का कारण संदिग्ध मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय से फैक्ट्री में उत्पादन कम हो रहा था। मतदान के लिए छुट्टी होने के कारण मौके पर स्टाफ कम था, हालांकि वहां मौजूद गार्ड आदि कुछ सुरक्षाकर्मियों ने कुछ सामान बचा लिया।

ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की। फैक्ट्री प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका। इस कारण फिलहाल क्षति का आकलन नहीं हो सका है। इसके बावजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने लाखों की क्षति का अनुमान लगाया है।

फैक्ट्री में आग लगते समय वहां कोई श्रमिक नहीं था। इस कारण जनहानि नहीं हुई जबकि उत्पादन के दौरान आग लगने से इसका खतरा था। इसके बावजूद फैक्ट्री में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं मिले। इस हादसे से क्षेत्र में मानकों को ताक पर रख कर चल रही फैक्ट्रियों पर सवाल उठने लगे हैं। फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से आसपास के ग्रामीणों ने भी खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें