इसी बीच रायपुर थाना पुलिस और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। आग में कार और स्कूटी पूरी तरह जल गई है। आग में काफी संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि चीता मोबाइल के सिपाही फैजान अली और राजेश ने सराहनीय काम किया है। एसएसपी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
शार्ट सर्किट से आग की आशंका
विक्रांत के घर में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच में अब तक यही तथ्य सामने आया है। एसओ रायपुर चंद्रभान अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
पुलिस जवानों का जताया आभार
विक्रांत ने भी पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सिपाहियों ने परिवार को सुरक्षित निकालने में भरपूर सहयोग दिया है। धुएं के गुब्बार की वजह से दम घुट रहा था। खासतौर से बुजुर्ग पिता और बच्चे ज्यादा घबरा गए थे।