एक मंजिल से आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। पानी की कमी की बात सुनकर लोगाें ने फायर कर्मचारियों से अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद फायर की दो और गाड़ियां बुलाकर आग को बुझाने के प्रयास तेज किए गए। करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आसपास के मकान कराए खाली
गोदाम में लगी आग की लपटो की वजह से आसपास के मकानों पर खतरा बढ़ गया था। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकानों को खाली कराया गया। लपटों की वजह से उनकी दीवारें भी गर्म हो गई थी। आग पहुंचने की आशंका में परिजन अपना कीमती सामान लेकर बाहर की तरफ भाग आए।
बिलखते रहे रेडीमेट कारोबारी
दो मंजिला गोदाम में आग लगने के कारण रेडीमेट कारोबारी रविन्द्र चौहान का रोते-रोते बुरा हाल था। वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। दो मंजिला गोदाम में रखा हुआ पूरा सामान स्वाह हो गया। लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।