चंद्रेश्वरनगर आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को दी स्तनपान की जानकारी। स्रोत जागरूक पाठक।
थाना क्षेत्र के कोटी स्थित एक ढाबे व किराने की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन वाहन पहुंचा। हालांकि इससे पहले ही लोगोंं ने आग पर काबू पा लिया था। आग से ढाबे और दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस एलपीजी सिलिंडर से गैस लीकेज होने को आग लगने का कारण बता रही है।
थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि कोटी में संतराम चौहान का ढाबा व किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे अचानक ढाबे व दुकान में आग लग गई। ढाबा स्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस तथा अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। ढाबे व दुकान के करीब कई और दुकानेंं हैं। अगर लोग समय पर आग नहीं बुझाते तो अन्य दुकानें भी उसकी चपेट में आ सकती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण एलपीजी गैस सिलिंडर लीकेज को माना जा रहा है।