फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: राज्य में अग्निशमन बेड़े का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ का बजट किया मंजूर

Thu, 19 Jun 2025 09:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में अग्निशमन बेड़े का विस्तार होगा। आधुनिक उपकरणों की खरीद हो सकेगी। सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं और सैनिक स्कूल के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 23.667 करोड़ के व्यय को मंजूरी दी है। इस बजट से राज्य के अग्निशमन बेड़े में न सिर्फ इजाफा हो सकेगा बल्कि आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद भी होगी। इसके साथ ही सीएम ने राज्य में कई विकास परियोजनाओं और घोड़ाखाल के सैनिक स्कूल के वार्षिक बजट के लिए भी वित्तीय मंजूर दी है।

सीएम ने नैनीताल स्थित घोड़ाखाल के सैनिक स्कूल के सुचारु संचालन और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए वार्षिक बजट को पांच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक में तुगडुण्डा भैंसवाडा मोटर मार्ग के सुदृढीकरण और डामरीकरण के लिए 344.98 लाख रुपये दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra:  जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए पांच मजदूर, खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


चमोली के कर्ण प्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मालकोट कालीमाटी सेरा तिवाखर्क मोटर मार्ग पर रागगंगा नदी पर 48 मीटर स्पान स्टील गर्डर सेतु के निर्माण के लिए 512.46 लाख रुपये और नैनीताल के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में निगम नाला मार्ग के पुनर्निर्माण तथा सोबन राम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक नए मार्ग निर्माण के लिए 183.47 लाख रुपये का अनुमोदन किया। इसके अलावा गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में चौडमन्या-कमतोली मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 528.91 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें