फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेस्टोरेंट में लगी आग, स्वामी समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा रोड सेलाकुई स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार की दोपहर सिलिंडर का पाइप फटने से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के बाहर खड़ी चार बाइकें भी जल गईं। आग की लपटों की चपेट में आने से रेस्टोरेंट स्वामी समेत तीन लोग झुलस गए, जिसमें एक छात्र भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि राजा रोड स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई है। रेस्टोरेंट में भरे सिलिंडर भी रखे हैं। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना पर थाना प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। सेलाकुई से दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। रेस्टोरेंट में तेज आग भड़की हुई थी। आग की लपटों में रेस्टोरेंट स्वामी मनीष शर्मा निवासी राजा रोड सेलाकुई, खाना खाने आए यशपाल गुलेरिया निवासी झाझरा थाना प्रेमनगर और इक्फाई यूनिवर्सिटी का छात्र अभिषेक मिराडी घिरे थे। आग इतनी भीषण थी कि रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी चार बाइकें भी जल गईं।
विज्ञापन




पुलिस और दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे आग में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित निकाला। तेज लपटों की चपेट में आकर तीनों झुलस गए। उन्हें एंबुलेंस से झाझरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेस्टोरेंट में रखे चार सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब आधा घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस सिलिंडर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने से आग भड़की। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें