फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: झोपड़ी में लगी आग, बेघर हुआ परिवार

Sun, 22 Jun 2025 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद के सेवानिवृत्त सफाईकर्मी की झोपड़ी में आग लग जाने से उसमें रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।चकराता छावनी के अमोली मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त सफाईकर्मी नरेश की झोपड़ी में शनिवार की सुबह आग लग गई। घटना के दौरान वह और उनके दो बेटे मौजूद नहीं थे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। उन्होंने आग लगने की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को भी दी। लेकिन, लकड़ी व घास-फूस से बनी झोंपड़ी कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। फिलहाल परिवार ने धर्मशाला में शरण ली है। उन्होंने राजस्व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। थानाप्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही आग से संबंधित सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें