I
IIप्रेमनगर उपजिला चिकित्सालय में 15 जून से बंद अल्ट्रासाउंड की सेवा को बहाल करने की मांग की है। इसके लिए उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा को पत्र भेजा है। शनिवार को ई-मेल के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिव मोहन शुक्ला का तबादला होने की वजह से अल्ट्रासाउंड बंद हैं। डॉ. शुक्ला 15 जून को कार्यमुक्त होने के बाद से मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में हर रोज करीब 30 मरीजों को परेशानी हो रही है। इस पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाएगी। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।I