फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व दर्जाधारी के भाई के साथ हुई मारपीट में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 11:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के शिवनगर में एक कार सवार युवक को रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


मामले में जमनपुर निवासी आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार, शिकायतकर्ता का कहना है कि 28 मई को रात करीब 8 बजे उनका भाई अयान अपने साथी अभय यादव के साथ कार से शिवनगर की ओर जा रहा था। रास्ते में शिवनगर निवासी अंकित, पोपिन, राजेश, अनुज, गोविंद, अशोक और उनके एक अन्य साथी ने कार को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने कार रोकने के बाद अयान को जबरन बाहर खींच लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचने और आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पहले सेलाकुई थाने और बाद में एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें