फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, ज्योति रौतेला समेत कई पर कार्रवाई

Thu, 14 May 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 12 मई को ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े आंदोलनकरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड ग्राउंड स्थित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने और सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला डालनवाला थाना में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11 मई को ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के अन्य सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित प्रतिबंधित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे नहीं उतरे और लगातार प्रशासन पर मांगें मानने का दबाव बनाते रहे। इस दौरान टंकी के नीचे मौजूद अन्य समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी भी की।

संगठनों के लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर यातायात बाधित किया
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात पुलिस बल तैनात करना पड़ा। आरोप है कि 12 मई को ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी और माचिस निकाल ली, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें ऐसा कदम न उठाने की अपील की।
विज्ञापन


इसी दौरान नर्सिंग एकता मंच और अन्य संगठनों के लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर यातायात बाधित किया। प्रशासन ने बातचीत कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और सड़क खुलवाई। बाद में शासन को मांगों का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद 13 मई को ज्योति रौतेला अपने चार साथियों के साथ टंकी से नीचे उतर आईं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही चारधाम यात्रा, अब तक 12.60 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्यों में बाधा डाली, लोक सेवकों के आदेशों की अवहेलना की, सड़क जाम कर जनसुविधाओं को प्रभावित किया तथा ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर आत्मदाह की धमकी दी। मामले में कोतवाली डालनवाला में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें