फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आम के 26 हरे पेड़ काटे, मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जस्सोवाला गांव निवासी संजय गौड़ और उनकी मां निर्मला गौड़ के खिलाफ अपने बगीचे में करीब 26 आम के हरे पेड़ों की अवैध कटान करने पर सहसपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उद्यान विभाग की शिकायत पर यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। उद्यान सचल दल केंद्र के प्रभारी मोहम्मद हुसैन खान ने कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि जस्सोवाला में बड़े स्तर पर आम के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। इस पर 21 अक्तूबर को उद्यान और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रथम दृष्टया करीब 26 आम के हरे पेड़ कटे पाए गए, जबकि मौके पर करीब 37 पेड़ सुरक्षित मिले। शिकायतकर्ता ने प्रकरण की गंभीरता और शेष वृक्षों पर खतरे को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें