देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र पुलिस के आठ दरोगाओं को पदोन्नति दी है। पदोन्नति के बाद कंपनी कमांडर के रूप में इन सभी को अलग-अलग बटालियनों में तैनाती दी गई है। पदोन्नति पाने वालों में दिनेश रावत को आईआरबी प्रथम, प्रेम रावत को आईआरबी प्रथम, रामप्रवेश प्रसाद को 31वीं वाहिनी पीएसी, दीवान सिंह गुसाईं को 46वीं वाहिनी पीएसी, भारत सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी, विजय सिंह बिष्ट को आईआरबी द्वितीय, धर्मवीर सिंह को 46वीं वाहिनी और सुधीर जुयाल को आईआरबी प्रथम में तैनाती दी गई है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी कंपनी कमांडरों को पदोन्नति के लिए बधाई दी है।