फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर में पूजा कर रहे युवक को जातिसूचक शब्द कहे, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सहसपुर के कोटड़ा कल्याणपुर, कोतवाली सहसपुर निवासी धर्म सिंह और उनके बेटे कुलदीप सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जातिसूचक शब्द कहने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सचिव के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि कोटड़ा कल्याणपुर निवासी जगदीप सिंह ने शिकायत दी है कि 14 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे वह गांव के शिव मंदिर में पूजा कर रहे थे। तभी धर्म सिंह ने आकर उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता के मुताबिक पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने 14 जुलाई को ही एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। 29 जुलाई को थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। आरोप है कि इसके बाद धर्म सिंह ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। कुलदीप के पास लाइसेंसी बंदूक होने की बात भी कही गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। सीओ आदित्य तिवारी आरोपों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें