विकासनगर। बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीप की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हसनपुर निवासी आमिर खान शनिवार को कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को उनके भाई आमिर हमजा सहसपुर से बाइक से अपने घर हसनपुर की ओर आ रहे थे। हिंदूवाला के पास एक जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। जीप की गति इतनी तेज थी कि वह भाई को बाइक समेत 20 से 25 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। संवाद