एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शनिवार को पटेलनगर कोतवाली की अलग-अलग टीमों ने लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, ब्राह्मणवाला और पाम सिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस ने मलिन बस्तियों के साथ पॉश कॉलोनियों में भी बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की जांच की। इसके अलावा पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे, प्रकाश में आए और जमानत पर बाहर चल रहे 12 लोगों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
-
डेयरी और गोदामों में भी छापेमारी
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर खाद्य पदार्थों का भंडारण करने वाले स्थानों, डेयरी और गोदामों में भी औचक छापेमारी की। इसका उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाना है। अभियान के दौरान छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।