फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल कर बताए सुरक्षित चलने के तरीके

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई बाइक रैली से पहले एनसीसी कैड्टस के साथ एसएसपी व अन्य पुलिस अ?
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल एनसीसी छात्राआें, सिविल डिफेंस और यातायात पुलिस के जवानों ने लोगाें को पंफ्लेट वितरित कर यातायात नियमाें का पालन करने को प्रेरित किया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि यातायात नियमाें की अनदेखी के चलते सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है।
विज्ञापन

सोमवार को दिलाराम चौक से डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया। इसी दौरान उन्हाेंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा जानें जाती है। दुर्घटनाओं में कमी लाने को पुलिस समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाती है। सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के पीछे मंशा लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाना है। उन्हाेंने कहा कि सड़क सुरक्षा के वास्तविक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भावी पीढ़ी को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करना जरूरी है। डीआईजी जोशी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराकर ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
बाइक रैली दिलाराम चौक से लेकर घंटाघर, बल्लूपुर, कैंट, हाथी बड़कला, ग्रेट वैल्यू चौक से होकर गुजरी। बाइक रैली में में शामिल लोग और छात्राएं हाथों में सड़क सुरक्षा संबंधी बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे है। पंफ्लेट वाहन चालकों को वितरित करने के साथ साइन बोर्डों के माध्यम से विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस को दी गई।
विज्ञापन

बाइक रैली में सिविल डिफेंस सोसाइटी के कार्यकर्ता, विभिन्न कालेजों की एनसीसी की छात्राएं शामिल हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सीओ यातायात राकेश देवली, निरीक्षक राजीव रावत, सीपीयू प्रभारी प्रदीप कुमार, कोतवाल डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें