फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड पहुंचेगा प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि में शामिल हो सकते हैं राजनाथ

Fri, 07 Jun 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन अब जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय में होंगे। एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह करीब सात बजे परिजन पंत का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद पार्थिव शरीर एसडीआरएफ मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। अमेरिका के अस्पताल में बुधवार को अंतिम सांस लेने वाले केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेगा।

वहीं, प्रकाश पंत की अंत्येष्टि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सरकार के कई मंत्री, विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पंत के निधन की सूचना उनके परिजनों को देने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बुधवार को पिथौरागढ़ जाने की तैयारी में थे लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पंत के वृद्ध माता पिता को उनके निधन की जानकारी नहीं है। ये जानकारी परिवार के ही लोग दें, तो बेहतर रहेगा। इसलिए पिथौरागढ़ जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अब वे शनिवार को पिथौरागढ़ जाएंगे। पंत का पार्थिव शरीर पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखा जाएगा और उसके बाद पैतृक घर से रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कुछ केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं।

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वहां की व्यवस्थाओं पर मंथन किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एसडीआरएफ मुख्यालय मार्ग पर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पंत के पार्थिव शरीर को एसडीआरएफ मुख्यालय से हैलीकाप्टर के जरिये पिथौरागढ़ स्थित उनके गांव ले जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें