फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ कटने की सूचना पर गए खनन इंस्पेक्टर से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ काटकर अवैध खनन की शिकायत पर गए खनन इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके हाथ से दस्तावेज छीनकर फाड़ डाले। यही नहीं इंस्पेक्टर ने जब वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन भी छीन लिया। इसके बाद फोन से वीडियो भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। अनिल मुयाल जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर (खनन निरीक्षक) हैं। उन्हें डोम गांव में पहाड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। गत 16 जून को वह इस सूचना पर मैगी प्वाइंट के पास हो रहे खनन स्थल पर पहुंचे। वहां पर जेसीबी से पहाड़ काटा जा रहा था। उनसे जब अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे तो पता चला कि उन्हें केवल सामान्य समतलीकरण की अनुमति है। इस पर मुयाल ने वहां पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग मुयाल को देखकर भड़क गए। उन्होंने मुयाल से मारपीट शुरू कर दी।
मुयाल का आरोप है कि इनमें से कुछ आरोपियों ने उनके हाथ से सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ डाले। यही नहीं फोन भी छीन लिया और इसमें से वीडियो डिलीट कर दिया। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें