फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएवी के बाहर डीएवी के छात्र गुटों में झगड़ा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनपुर में डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त झगड़ा हुआ। कई कारों में सवार होकर आए युवकों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां पर कई राउंड फायरिंग भी हुई। हालांकि, पुलिस फायिरंग की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

डीएवी के बाहर हुए इस झगड़े में ज्यादातर युवा उत्तर प्रदेश के बिजनौर के बताए जा रहे हैं। जिन गाड़ियों में युवक सवार होकर आए वे भी सब उत्तर प्रदेश के नंबरों वाली थीं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि झगड़े की जानकारी मिली है। रविवार शाम करीब छह बजे कई कारों में सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने डीएवी कॉलेज के बाहर दूसरे पक्ष के युवाओं से झगड़ा किया। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने वहां पर फायरिंग भी की। इस पर एसपी सिटी का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। डालनवाला इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी करनपुर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इन युवकों में शनिवार को झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। दोनों गुट बिजनौर के बताए जा रह हैं। युवक के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए ही दूसरे गुट के युवा यहां आए थे। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हमला करने आए युवक भी डीएवी के छात्र हैं या फिर उन्हें यहां मारपीट के लिए बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस छानबीन के बाद ही इसमें मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें