फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगा तो हुई मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बारात

Fri, 30 Jan 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में हरिद्वार स्थित शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र में रात को बारातियों और घरातियों में जमकर लात-घूसे चले। दहेज मांगने के आरोप में पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और दो भाईयों को हिरासत में लिया। पूरी रात चारों को कोतवाली में काटनी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह कोतवाली में भीड़ जुटने पर दोनों पक्षों में फिर नोकझोंक शुरू हो गई। मामला शांत कर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। उसके बाद वर-वधु पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।

भेल के सेक्टर पांच में विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यरत सुनील कुमार परिवार के साथ गांव बौंगला (बहादराबाद) में रहते हैं। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत उनके पुत्र विनीत का विवाह मेरठ के मवाना निवासी सतीश शर्मा की बेटी रेशू से तय हुआ था।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में विवाह समारोह हरिद्वार में संपन्न कराने पर सहमति बनी थी। शिवालिक नगर फेज दो के सामुदायिक केंद्र में बृहस्पतिवार शाम दूल्हा पक्ष बारात लेकर पहुंचा। कुछ रस्में निपटाने और खाना खाने के बाद अधिकतर बाराती अपने-अपने घर लौट गए। देर रात जयमाला से ठीक पहले दुल्हन एवं दूल्हे पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये व कार की मांग

सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को इधर-उधर किया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग कर रहा है। दुल्हन के ताऊ से भी मारपीट का आरोप लगाया गया। तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा, उनके पिता एवं दो भाईयों को हिरासत में लिया और कोतवाली लेकर पहुंच गई। चारों ने रात कोतवाली में काटी।

सुबह होने तक यह बात दोनों पक्ष के लोगों तक पहुंची तो कोतवाली में भीड़ जुट गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमला जोशी भी दुल्हन पक्ष के समर्थन में कोतवाली पहुंच गई। दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हुई। दूल्हे के पिता ने भी अपने दामाद रवि एवं बेटी मनीषा से मारपीट, शगुन के रुपयों से भरा थैला व जेवरात छीनने का दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

मामला दहेज का है, इसलिए महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग होगी। दुल्हन पक्ष को हेल्प लाइन में शिकायत करने को कहा गया है। दूल्हे, उसके पिता एवं दोनों भाईयों को छोड़ दिया गया है।
-योगेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी

‘बच गई बेटी’
सैनी पेपर मिल मेरठ में कार्यरत दुल्हन के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि दूल्हा दहेज मांग रहा था। लेकिन उनकी बेटी की किस्मत अच्छी है जो दहेजलोभी परिवार में नहीं गई। मामा उमाशंकर एवं विजय शंकर ने भी बताया कि दूल्हे ने दहेज की मांग की थी।

दहेज मांगने की बात झूठी
दूल्हे के पिता सुनील कुमार ने बताया कि दहेज मांगने की बात झूठी है। आरोप लगाया कि जयमाला से पहले दुल्हन के ताऊ सुशील ने उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया था। उसी से बात बढ़ गई। यदि उनके पुत्र की कोई बात दुल्हन पक्ष को बुरी लगी तो उन्हें इसकी शिकायत मुझसे करनी चाहिए थी। मारपीट नहीं करनी चाहिए थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें