फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चाय देने पर चौकी में भिड़े दारोगा और सिपाही

Tue, 29 Dec 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले के विकासनगर स्थित पुलिस चौकी में आरोपी महिला को चाय देने पर दारोगा और सिपाही में विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में सिपाही की एक अंगुली में फ्रैक्चर आ गया है। पुलिस कर्मियों के बीच बाजार चौकी में हुई मारपीट से अधिकारी भी सकते में हैं। रविवार की रात एक महिला पांच वर्षीय बेटे के साथ देहरादून से विकासनगर आ रही थी।

बस में उसके बगल की सीट पर एक महिला और पुरुष बैठे थे। विकासनगर पहुंचने पर महिला ने बैग चेक किया तो उसकी ज्वेलरी गायब थी। उसने बस में अपने बगल में बैठी महिला पर शक जाहिर करते हुए हंगामा कर दिया। बस चालक हंगामा बढ़ने पर बस को बाजार चौकी ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग में नहीं मिली ज्वेलरी

यहां महिला की शिकायत पर उसके बगल में बैठी महिला के सामान की तलाशी ली गई, लेकिन चेकिंग में ज्वेलरी नहीं मिली। कुछ देर बाद पीड़ित महिला चली गई, जबकि आरोपी महिला को पुलिस ने चौकी में बैठाए रखा।

इसी बीच आरोपी महिला के लिए एक सिपाही चाय लेकर आ गया। इसे देख वहां मौजूद दारोगा आग-बबूला हो गया। दारोगा ने आरोपी महिला को चाय देने पर आपत्ति जताई।

इसी बात पर दारोगा और सिपाही में विवाद हो गया जो इतना बढ़ा मारपीट में बदल गया। चौकी में हंगामा होता देख बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कुछ पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों की माने तो अधिकारियों ने अपने स्तर से प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें