Iनेशविला रोड के रहने वाले प्रमोद सोनकर और उनके पड़ोसी राजेंद्र सोनकर के बीच सोमवार को किसी बात पर मारपीट हो गई। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि पहले मामले में प्रमोद सोनकर की पत्नी सुनीता सोनकर की शिकायत पर राजेंद्र सोनकर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मुकदमा राजेंद्र सोनकर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। इसमें ज्ञान चंद, संजीत सोनकर, प्रमोद सोनकर, सुनीता सोनकर, नितिश उर्फ शानू सोनकर के नामजद हैं।I
Iमहिला से दहेज के लिए मारपीटI
Iक्लेमेंटटाउन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे अक्सर इस बात पर मारपीट करते हैं। एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित महिला नाहिद परवीन की शिकायत पर उसके पति वसीम अहमद, ससुर-सास और फिरदौस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। I