मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी...फिल्म गली बॉय का यह डॉयलाग राजधानी देहरादून की सड़कों पर दो लड़कियों के बीच सुनाई दिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख आसपास के लोग भी हैरान हुए। कुछ ने बस मुंह से कहकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फिर चलते बने। वहीं कुछ लोग खड़े होकर दोनों की इस फाइट को देखते रहे।