दून अस्पताल से गांधी या महंत जाएगी गर्भवती, आयुष्मान योजना के तहत मिलेगी सुविधा माई सिटी रिपोर्टर देहरादून राजकीय दून मेडिकल अस्पताल को कोरोना हॉस्पिटल के रूप में बदले जाने के बाद अब निर्णय लिया गया है कि अगले आदेशों तक दून महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाएगा उन्हें उपलब्धता के आधार पर या तो राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल भेजा जाएगा या फिर पटेलनगर स्थित निजी क्षेत्र के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का इलाज आयुष्मान योजना के तहत कवर होगा। इस संबंध में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन की दोनों अस्पतालों के प्रबंधन से वार्ता हो चुकी है। दून महिला अस्पताल में कोरोना संदिग्ध गर्भवतियां भर्ती किएजाने के बाद अब दून अस्पताल को शासन से निर्देश मिले हैं कि यहां आने वाली अन्य गर्भवतियों को गांधी या श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल भेजा जाएगा। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन ने अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित किया है, इसीलिए यहां पर सामान्य महिलाओं की डिलीवरी नहीं कराई जा सकती। शासन के निर्देश मिल गए है। महिलाओं को गांधी अस्पताल भेजा जाएगा। मामले क्रिटिकल होने पर उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल भेजा जाएगा। मनीष भट्ट