अधिक रिटर्न के लालच में एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये गंवा दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शुभम मेहरा निवासी कारगी ने शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन कमल इन्वेस्टमेंट कंपनी में रुपये इन्वेस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और अच्छे रिटर्न का भरोसा दिया।
इसके बाद पीड़ित ने कथित कर्मचारी की ओर से दिए गए नंबर पर दो बार में 25-25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसकी उक्त व्यक्ति को दी तो उसने बताया कि सर्वर ठीक न होने के कारण रुपये फंस गए हैं। निकालने के लिए 75 हजार रुपये देने पड़ेंगे। इस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।