फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। अस्पताल की ओपीडी के बाहरी परिसर में अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में बोर्ड भी लगा दिया गया है। ऐसे में नौकरी से निकाले गए संविदाकर्मी अब अस्पताल परिसर में धरना नहीं दे पाएंगे। वहीं, कर्मचारियों ने शुक्रवार को सचिवालय कूच का एलान किया है।
विज्ञापन



दून अस्पताल में संविदाकर्मियों को 15 मार्च को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से कर्मचारी ओपीडी परिसर के बाहर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर नौकरी में सेवा विस्तार की मांग कर रहे हैं। सेवा विस्तार के लिए अस्पताल प्रशासन ने मौखिक रूप से निर्देश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन अब तक लिखित आदेश नहीं होने से कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है।
सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की परेशानी और माहौल खराब होने की संभावना को देखते हुए परिसर में धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया।


उग्र आंदोलन के लिए किया जा रहा बाध्य : संजय
स्टेट फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर यूनियन के अध्यक्ष संजय कोरंगा ने कहा कि बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करने गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। नौकरी में सेवा विस्तार के नाम पर लिखित में कोई निर्देश भी जारी नहीं हुए हैं। कर्मचारियों को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी शुक्रवार को सचिवालय कूच करेंगे। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें