फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल छह से लगेगा फिल्मी सितारों का मेला

Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पहुंचेंगे ये सितारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांचवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार फिल्मी सितारों का मेला लगेगा। छह से आठ सितंबर तक सिल्वर सिटी, राजपुर रोड में होने वाले इस फेस्टिवल के लिए मुफ्त एंट्री पास मिलना शुरू हो गया है। इस बार फिल्म फेस्टिवल में नेत्रहीनों के लिए एमएस धोनी फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। अमर उजाला इस फेस्टिवल का प्रिंट पार्टनर है।

विज्ञापन


देहरादून इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार फिल्म फेस्टिवल सिल्वर सिटी और तुलाज इंस्टीट्यूट में होगा। इसमें फिल्मी सितारों से महफिल सजेंगी। तीन दिन के इस फेस्टिवल में सिल्वर सिटी में सुबह साढ़े नौ बजे से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। तीन दिन में 100 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इस फेस्टिवल के माध्यम से पूर्व में किए गए कॉमेडी टेलेंट हंट में चुन कर आए छह प्रतिभागियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। यह ओपनिंग एवं क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। फेस्टिवल के दौरान सिल्वर सिटी में आंगन बाजार भी लगाया जाएगा। इसमें महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगेंगे।

यहां मिलेंगे फ्री एंट्री पास
अगर आप फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना चाहते हैं तो अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर, डब्ल्यूआईसी देहरादून और मिनिस्ट्री ऑफ क्लब कैनाल रोड से फ्री एंट्री पास प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में यह फिल्मी सितारे आएंगे 
विजय राज, गोविंद नामदेव, प्रियांशु चटर्जी, यशपाल शर्मा, कंवलजीत सिंह, विवेक वासवानी, अनंत महादेवन, दिलीप सेन और जश्न अग्निहोत्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें