फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुण्यतिथि पर फील्ड मार्शल को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध दिवाकर भट्ट को पुण्यतिथि पर याद किया गया। बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिवाकर भट्ट के साथ बिताए दिनों के संस्मरणों को याद करने के साथ राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उन्होंने हमेशा उत्तराखंड के हितों को रखा। राज्य निर्माण के बाद भी वह प्रदेश की मूल अवधारणा को साकार करने, पहाड़ के लोगों को सम्मान और रोजगार दिलाने, प्रदेश के संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में शांति भट्ट, गणेश काला, प्रकाश भट्ट, शैलेश गुलेरी, विजय बौड़ाई, मीनाक्षी घिल्डियाल, लूशुन टोडरिया, नैना लखेड़ा, सूफी खलिक अहमद, दीप्ति, प्रमोद काला, अशोक नेगी, विजेंद्र रावत, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें