दून अस्पताल के पास से पुलिस को एक भ्रूण मिला। पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। भ्रूण एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर सकती है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि बुधवार सुबह दून अस्पताल के पास झाड़ियों में एक विकसित भ्रूण पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की तलाश के लिए आसपास के अस्पतालों में डिलीवरी का डाटा जुटाया जा रहा है। साथ ही इस क्षेत्र में आने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।