फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्योहार सिर पर, खतरा सड़क पर

Tue, 27 Oct 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था की आधी-अधूरी मरम्मत से बढ़ा खतरा
विज्ञापन

- कोतवाली रोड पर पांच जगह सड़क से ऊंचे हैं मैनहोल, इंदिरा उद्यान मार्ग पर फिसल रहे दोपहिया
टैग...पड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने के बीच शहर की बदहाल सड़कें वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से की गई आधी-अधूरी मरम्मत हादसों को न्योता दे रही है। शहर में कहीं कच्चा कंक्रीट उखड़ रहा है, कहीं रोड़ी-बजरी बिखरी है, तो कहीं सड़क की सतह से ऊंचे उठे मैनहोल जानलेवा साबित हो रहे हैं।
कोतवाली रोड से द सेंग्विन स्कूल तक हाल ही में डामरीकरण किया गया, लेकिन इस मार्ग पर पांच स्थानों पर मैनहोल सड़क की सतह से काफी ऊपर उठे हुए हैं। रात के अंधेरे में ये ऊंचे मैनहोल वाहन चालकों को नजर नहीं आते, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। इस मार्ग पर कई निजी स्कूल-कॉलेज होने के साथ ही देहरादून जाने वाले वाहन भी लांघा बाईपास के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, इंदिरा उद्यान रोड पर लाइन बिछाने के बाद गड्ढों में कंक्रीट डालकर यातायात तुरंत चालू कर दिया गया। वाहनों के गुजरने से कंक्रीट फैल गया, जिस पर फिसलकर अब तक चार दोपहिया सवार चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

खड़ी चढ़ाई पर अधूरा काम, बिखर रही रोड़ी-बजरी
अस्पताल रोड पर शहीद स्थल के पास लाइन बिछाने के बाद सड़क पर सिर्फ रोड़ी-बजरी डालकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा, सैयद रोड से टेलीफोन एक्सचेंज रोड की ओर जाने वाली खड़ी चढ़ाई को खोदने के बाद दुरुस्त नहीं किया गया है। हालत यह है कि इस हिस्से पर रोज बाइक और स्कूटर सवार फिसल रहे हैं। एसबीआई रोड पर भी अब तक डामरीकरण अटका हुआ है। त्योहारों के दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बीच इन अधूरे कामों से जोखिम और बढ़ गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को त्योहार से पहले सड़कों की मरम्मत के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सैयद रोड पर टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। शहीद पार्क के पास, एसबीआई और एक्सचेंज रोड पर भी जल्द सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। जहां भी मैनहोल सड़क से ऊंचे हैं, उन्हें समतल कराया जाएगा। - लोकेश कुमार, परियोजना प्रबंधक, यूयूएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें