फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा का प्रमाण है महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतीन दिवसीय उत्तराखंड जनजातीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

I

Iजनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड जनजातीय खेल महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ किया गया। ननूरखेड़ा स्थित पीआरडी मैदान में महोत्सव का उद्घाटन विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया।I
Iउन्होंने कहा, महोत्सव उत्तराखंड के आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा का प्रमाण है। खेल न केवल एकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारे युवाओं के लिए एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 24 संस्थानों की ओर से मार्च पास्ट के साथ हुई। सांस्कृतिक जीवंतता को जोड़ते हुए जनजातीय छात्रावास धनपो के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और हरिपुर कालसी के छात्रों ने पारंपरिक घरुल नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ रिले दौड़ सहित पारंपरिक और आधुनिक खेल श्रेणियों में प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमुख्यमंत्री के अपर सचिव एसएस टोलिया ने कहा, यह महोत्सव समावेश और उत्कृष्टता की भावना का प्रतीक है। टीआरआई के समन्वयक राजीव कुमार सोलंकी ने कहा, हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जो न केवल हमारे आदिवासी युवाओं की एथलेटिक क्षमता को प्रदर्शित करे, बल्कि उनकी संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा दे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें