फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समर कैंप में छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप–2026 का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर छात्राओं ने गीत, समूहगान, काव्य-पाठ, संस्कृत श्लोक-गायन व विभिन्न भारतीय भाषाओं और बोलियों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी।
विज्ञापन


इस अवसर पर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना डिमरी व डॉ. सुनीता चौहान ने छात्राओं को भारतीय भाषाओं का महत्व बताया। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता की अमूल्य धरोहर हैं। भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति और सभ्यता की संवाहक भी है। कैंप के दौरान छात्राओं को हिंदी, संस्कृत समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं व स्थानीय बोलियों के अध्ययन, लेखन, वाचन और संवाद का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें लोकसाहित्य, लोकसंस्कृति और भाषाई विविधता से भी परिचित कराया गया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई, अलका बिजल्वान, उषा कंडारी, अंजू सती, नरेश, सुधा, नीतिका, राजेश्वर उनियाल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें