देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कॉलेज की प्रचार्या डॉ.ममता सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। शैक्षणिक संस्थानों को छात्र-छात्राओं के लिए अनुशासित और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजिका डॉ.एल्वी दास ने नशे की गिरफ्त में आए विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूति रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन करने वाली डॉ.अलका मोहन शर्मा ने कहा कि छात्र नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान अमोलिका, अनुप्रिया, विजयलक्ष्मी, शिवानी माकन, आलिया आदि छात्राओं ने भाग लिया।