फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी, इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में स्कूल आने-जाने के दौरान 15 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक छात्रा को रास्ते में रोककर परेशान करता था। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर भी छात्रा को अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बसंत विहार थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी अर्श अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से छात्रा का पीछा कर रहा था। स्कूल जाते समय वह रास्ते में उसे रोकता और छेड़खानी करता था। छात्रा के विरोध के बावजूद आरोपी की हरकतें जारी रहीं।
आरोप है कि बाद में युवक ने छात्रा को इंस्टाग्राम पर संदेश भेजने शुरू कर दिए। वह प्रेम प्रसंग से जुड़े संदेशों के साथ अश्लील संदेश भी भेजता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों को गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर स्टोरी भी लगाई। 14 सितंबर को आरोपी ने छात्रा की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक संदेश भेजे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना से छात्रा डर गई। परिजनों को जानकारी होने के बाद उसके पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। एसओ बसंत विहार अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें